स्टॉक ओवरवैल्यू है या नहीं, यह कैसे जानें?
व्यापारी तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण का उपयोग करते हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्टॉक का मूल्य ओवरवैल्यू है, या नहीं। ओवरवैल्यूड स्टॉक्स की पहचान करने का एक सबसे आम तरीका रिलेटिव अर्निंग एनालिसिस (सापेक्ष आय विश्लेषण) है। यह जांचने के कई तरीके हैं कि, आपका स्टॉक ओवरवैल्यू है या नहीं:
1. प्राइस-अर्निंग (P/E)
रेशियो
2. EV/EBITDA
रेशियो
3. प्राइस-टू-सेल्स रेशियो
4. प्राइस-टू-डिविडेंड रेशियो
5. प्राइस/अर्निंग टू ग्रोथ (PEG) रेशियो
6. डिविडेंड यील्ड
7. रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE)
प्राइस-अर्निंग रेशियो (P/E Ratio)
प्रति शेयर आय (EPS) को वर्तमान शेयर मूल्य से विभाजित करके इस रेशियो की गणना की जाती है। यह
दर्शाता है कि निवेशक प्रति रुपये आय के लिए कितनी राशि चुकाने को तैयार है।
उदाहरण: यदि किसी कंपनी का P/E रेशियो 15 है, तो इसका अर्थ है कि निवेशक कंपनी की वर्तमान आय के 1 रुपये के लिए 15 रुपये चुकाने को तैयार है। उच्च P/E रेशियो स्टॉक के ओवरवैल्यू होने का
संकेत दे सकता है, जबकि कम P/E अंडरवैल्यूएशन का। हालांकि, सभी उच्च P/E रेशियो वाली कंपनियां ओवरवैल्यूड नहीं होतीं, यदि उनकी आय और विकास
दर अच्छी हो। यह अनुपात तभी प्रभावी है जब इसे अन्य कंपनियों से तुलना की जाए।
EV/EBITDA
रेशियो
यह रेशियो उन कंपनियों के मूल्यांकन के
लिए बेहतर है जो मर्जर या एक्विजिशन की प्रक्रिया में होती हैं। खासकर पावर, इंटरनेट और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में, जहाँ कंपनियों को लाभदायक बनने में
वर्षों लगते हैं। इनके लिए P/E रेशियो उतना कारगर नहीं होता।
प्राइस-टू-सेल्स रेशियो (P/S Ratio)
जिन कंपनियों की अभी कमाई (प्रॉफिट)
नहीं है लेकिन आय (रेवेन्यू) है, उनके मूल्यांकन के लिए P/S रेशियो उपयुक्त है। यह वर्तमान शेयर कीमत को प्रति शेयर बिक्री से विभाजित
करके निकाला जाता है। उच्च P/S रेशियो का मतलब है महंगा स्टॉक, जबकि कम P/S रेशियो का मतलब है सस्ता स्टॉक।
प्राइस-टू-डिविडेंड रेशियो
यह दर्शाता है कि आपको 1 रुपये का डिविडेंड पाने के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ रही है। यह रेशियो उन
कंपनियों की तुलना में उपयोगी है जो नियमित रूप से डिविडेंड देती हैं।
PEG रेशियो (Price/Earnings
to Growth Ratio)
यह विकास दर (Growth Rate) के अनुसार समायोजित किया गया P/E रेशियो है। इसे कंपनी के आय वृद्धि
दर से P/E को विभाजित करके निकाला जाता है। उच्च PEG रेशियो और औसत से कम आय वाली कंपनी
ओवरवैल्यूड स्टॉक दर्शा सकती है।
डिविडेंड यील्ड
डिविडेंड को शेयर की कीमत से विभाजित
करके इसे निकाला जाता है। इसे अक्सर स्टॉक मूल्यांकन के मापदंड के रूप में उपयोग
किया जाता है। डिविडेंड यील्ड और वैल्यूएशन का संबंध उल्टा होता है – उच्च डिविडेंड यील्ड का मतलब कम मूल्यांकन। हालांकि, बाजार उच्च डिविडेंड देने वाली कंपनियों को पसंद करता है, इसलिए उच्च डिविडेंड यील्ड हमेशा सकारात्मक नहीं होता।
रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE)
यह कंपनी की इक्विटी के अनुपात में
लाभप्रदता मापता है। ओवरवैल्यूड स्टॉक्स का कम ROE एक संकेतक हो सकता है
कि कंपनी अपने शेयरधारकों के निवेश की तुलना में उच्च आय उत्पन्न नहीं कर पा रही
है।
If you like blogs please join us below link
Youtube Link - https://www.youtube.com/@ShareBazarSeCrorepati-rt2ce
Youtube Link - https://www.youtube.com/@drharshadkamdar4852
Facebook Page Link - https://www.youtube.com/@ShareBazarSeCrorepati-rt2ce
Instagrame Link - https://www.instagram.com/drharshadkamdar/?hl=en
Twitter - https://x.com/HarshadKam2312
Blogger Link - https://sharebazarsekamai.blogspot.com/
bse, nse, stock market, stock, buffer stock,risk and reward, risk appetite, bearish, Share market tips, Share market investment, Share bazar trading, Stock market analysis, Share market ke tips, Share bazar mein invest kaise kare, Share bazar se paise kamane ke tarike, "Share market mein investment kaise kare", "Share bazar ke tips aur tricks", "Share market se paise kamane ke tarike", "Share bazar mein risk management", "Share market ke liye technical analysis" Daily Earnings from Share Market, Monthly Income Share Market, Share Market for Beginners, Best Stocks for Earning, How to Make Money in Stock Market India, Share Market Investment Strategy, Share Bazar Passive Income, Long Term Share Market Earnings, Short Term Share Market Trading, Risk Management Share Market, Share Market Analysis for Profit, Intraday Trading Tips for Earnings, Swing Trading Share Market India, Dividend Income Share Market
#sharebazar #sharemarketindia #stockmarket #nifty, #sensex, #nse, #bse #sharemarkettips #indiansharemarke #stockmarketinvesting
Disclaimer:
The content on this blog is for informational purposes only and does not constitute financial advice. Investing involves risks, and readers should do their own research or consult a financial advisor before making investment decisions. We are not responsible for any losses incurred based on this information.





No comments:
Post a Comment